Saturday, February 21, 2026

कोल इंडिया चेयरमेन का सिस्टा पदाधिकारियों ने किया सम्मान

Must Read

कोल इंडिया चेयरमेन का सिस्टा पदाधिकारियों ने किया सम्मान

कोरबा। सीआईएल के नए चेयरमेन पीएम प्रसाद से कोल इण्डिया एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी खाण्डे, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार कन्नोजिया सहित कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें संगठन के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। इसी साथ कोल इण्डिया के निदेशक कार्मिक और औद्योगिक सम्बन्ध विनय रंजन से भी भेंट की। पदाधिकारियों ने उन्हें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के भर्ती, पदोन्नति, आवास व अन्य संवैधानिक अधिकारों का उचित क्रियान्वयन की मांग की। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निर्देशानुसार सभी कम्पनियों में सिस्टा के साथ नियमित बैठक कराने की मांग की गई । जिस पर उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में पूर्व में ही पत्र जारी किया जा चुका है। कोल इण्डिया स्तरीय परिचयात्मक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव के साथ डब्ल्यूसीएल के महासचिव एसडब्ल्यू रामटेके, सहायक सचिव दीपक वाल्के, बीसीसीएल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष संजय मरांडी, राजू कुमार पासवान, सीसीएल के महासचिव रामनारायण राम , सीएमपीडीआईएल मुख्यालय से केएम डार्विन सिंह, सीएमपीडीआई क्षेत्र 5 के सचिव धनेश कुमार जांगड़े, एनसीएल से उपेन्द्र मिस्त्री, सुरेन्द्र जांगड़े, ईसीएल के लाइजन अधिकारी बी प्रसाद, एमसीएल से आरके सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This