कोसाबाड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्रों की हालत जर्जर, 4 नए भवन निर्माण की मांग, वार्ड पार्षद अजय गोंड ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Must Read

कोसाबाड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्रों की हालत जर्जर, 4 नए भवन निर्माण की मांग, वार्ड पार्षद अजय गोंड ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्र. 32 कोसाबाड़ी क्षेत्र में 4 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने की मांग वार्ड पार्षद अजय गोंड ने कलेक्टर से की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड में 6 आंगनबाड़ी संचालित है, जिसमें से 2 आंगनबाड़ी भवन ठीक है 4 आंगनबाड़ी भवन में से 2 आंगनबाड़ी भवन खंडहर होकर जर्जर पड़े हुए हैं, जो कभी भी टूटकर गिर सकते हैं।खंडहर जर्जर आंगनबाड़ी से दिवाल एवं छत का प्लास्टर टूट टूट कर गिर रहे हैं, जो कभी भी पूरी तरह से गिर सकते हैं। कुछ वर्ष पूर्व 2 आंगनबाड़ी टूटकर गिर गये हैं। आंगनबाड़ी भवन नही होने से आंगनबाड़ी रिस्दी सामुदायिक भवन में संचालित है। डींगापुर क्र. 1 का आंगनबाड़ी भवन प्रा.शा. भवन में संचालित है। डींगापुर क्र. 11 का आंगनबाड़ी भवन किराये के मकान में संचालित है एवं बैगिनडभार का आंगनबाड़ी भवन नगर निगम द्वारा बनाये गये मंच में संचालित हो रहा है। उनके द्वारा पिछले कई वर्षों से मांग किया जा रहा है कि वार्ड में 4 नया आंगनबाड़ी भवन बनाया जाये, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनके द्वारा कई बार पत्र के माध्यम से मांग एवं शिकायत जन दर्शन और सीएम से करने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया। वार्ड की जन समस्या को ध्यान में रखते हुए बैगिनङमार बस्ती क्र. 1, रिस्दी बस्ती क्र. 2 डींगापुर क्र.1 एवं क्र. 2 में इन चारो जगहों पर चार नये आंगनबाड़ी भवन बनाए जाने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This