क्राफ्ट मेला में मुफ्त बिजली की शिकायत
कोरबा। दीपका में क्राफ्ट मेला लगा हुआ है, जिसमें मुफ्त की बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। हैरानी इस बात को लेकर है कि इस मामले में प्रबंधन जानबूझकर अनजान बन रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 1 महीने तक क्राफ्ट मेला कोयलांचल दीपका के अंबेडकर पार्क में चलना है। पिछले दिनों इसका शुभारंभ हुआ है। नाम के अनुरूप इस मेले में वही चीज शामिल की गई है जो इस कैटेगरी में आती हैं। एसईसीएल दीपका गेवरा क्षेत्र में कंपनी के कर्मचारियों के अलावा प्राइवेट कंपनी से संबंधित लोगों की अच्छी खासी संख्या है और उनके पास पर्याप्त रुपए भी हैं। क्रयाशीलता काफी मजबूत होने के कारण बाहर से आने वाली पार्टियां किसी भी प्रकार के आयोजन कोई यहां पर सफल कर लेती हैं। और जब उन्हें फोकट की बिजली के तौर पर सबसे बड़ी राहत मिल जाए तो फिर कहना ही क्या। जानकारी के अनुसार एसईसीएल के कोटे की बिजली का दुरुपयोग किए जाने के मामले की शिकायत कुछ लोगों ने कंपनी प्रबंधन के साथ-साथ कोल इंडिया के अधिकारियों से भी कर दी हैं। तर्क दिया गया है कि जब स्थानीय शॉपिंग कंपलेक्स के व्यवसाईयों को आप ऊंची दर पर बिजली देने को लेकर आमादा है तो दूसरी किसी भी प्राइवेट पार्टी को मुफ्त की बिजली कैसे दे सकते हैं।
![]()

