Wednesday, February 18, 2026

खंभे से गिरकर ठेका कर्मी की मौत

Must Read

खंभे से गिरकर ठेका कर्मी की मौत

कोरबा। कोरबी वितरण केंद्र अंतर्गत कार्य के दौरान पैर फिसलने से एक ठेका कर्मी खंभे से नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, पर उसकी जान नहीं बच सकी। मोरगा निवासी मोहन पाल विद्युत विभाग में ठेका पद्धति से कार्यरत है। बताया जा रहा है कि बिजली खंभा में चढक़र काम कर रहा था। इसी दौरान चक्कर आने से उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने उपचार के लिए उसे तत्काल पोडी-उपरोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।गंभीर हालात को देखते हुए कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इधर सहायक यंत्री दिनेश कुमार का कहना है कि मृतक का नाम मोहन पाल है। हादसे कि वजह चक्कर आना बताया जा रहा है, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर त्वरित जांच कराई जाएगी, व उच्च अधिकारियों के चर्चा करने के बाद विभाग की तरफ से कुछ सहयोग राशि स्वजनों को प्रदान किया जायेगा।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This