Friday, February 6, 2026

खड़ी कार को एक अन्य कार ने ठोंका

Must Read

खड़ी कार को एक अन्य कार ने ठोंका

कोरबा। झाबर कॉलेज के पास खड़ी कार को एक तेजरफ्तार कार ने साइड से ठोकर मार दिया। घटना में गाड़ी में सवार बाल-बाल बच गए। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि बेलटिकरी बसाहट दीपका निवासी अभिषेक सिंह पाल रोड झाबर घुमने गया था। झाबर कॉलेज के पास गाड़ी रोका और गाड़ी के साउंड सिस्टम को ठीक कर रहा था। इस बीच पीछे से एक तेजरफ्तार कार क्रमांक सीजी 13 जेड 9033 के चालक ने कार के साइड का ठोकर मार दिया। कार में परिवार के सदस्य बैठे हुए थे। हालांकि घटना में किसी को चोटें नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This