Friday, February 6, 2026

खदान में घुसा चोर पकड़ाया, साथी फरार

Must Read

खदान में घुसा चोर पकड़ाया, साथी फरार

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल बलगी की खदान में आधी रात उठ रही चिंगारी ने चोरी का राजफाश किया। बलगी बंद कोयला खदान में तैनात ईश्वर कुमारी पति स्व. नरोत्तम 57 वर्ष प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस को बताया कि 12-13 सितम्बर की रात्रि 01.40 बजे लगभग सुरक्षा कर्मचारी बजरंग दास द्वारा बलगी एसईसीएल बंद खदान 3/4 में चिंगारी देखे जाने पर अन्य सुरक्षा गार्ड दुबराज सिंह कंवर, रोहित कुमार को बुलाकर घेराबंदी किये तो 3/4 नं. बैंकर को गैस कटर से काटते एक व्यक्ति रज्जे सिंह पिता लखन सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी पंखादफाई को पकड़ा। उसका साथी भाग गया जिसका नाम विशाल बत्रा कोरबा का बताया है। रज्जे सिंह के पास से एलपीजी गैस इण्डेन कंपनी का दो नग एवं आक्सीजन गैस सलेण्डर लम्बा बड़ा वाला तथा दो नग गैस कटर पाईप नोजल कटर सहित मिला जिसे थाना में पेश किये। घटना की सूचना व रिपोर्ट पर रज्जे सिंह एवं विशाल बत्रा पर धारा 379,511,34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This