खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो एसईसीएल कर्मी की मौत ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, चार घायल

Must Read

खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो एसईसीएल कर्मी की मौत ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, चार घायल

कोरबा। जिले में बेलगाम दौड़ रही गाडिय़ां सडक़ हादसे का शिकार हो गई। दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पहली घटना बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है। दूसरी घटना रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी, जिसमें तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रेक्टर से जा टकराई. स्कूटी में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक और तीन युवतियों की से एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई, घायलों को 108 की मदद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है।घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This