खुद को विधायक का रिश्तेदार बताकर दर्री जोन प्रभारी कर रहा वसूली, दर्री जोन के लोगों ने आयुक्त से की शिकायत

कोरबा। नगर पालिका निगम के दर्री जोन प्रभारी मनीष ठाकुर पर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जोन प्रभारी द्वारा खुद को विधायक का रिश्तेदार पता कर क्षेत्र में वसूली की जा रही है। जिसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम आयुक्त से की है।
स्थानीय लोगों ने आयुक्त से किए गए शिकायत में कहा है कि कुछ दिनों से यहां के जोन प्रभारी मनीष ठाकुर राजस्व उपनिरीक्षक के द्वारा वसूली का आतंक मचाया जा रहा है। यहां के छोटे छोटे दुकानदरों, ठेले वाले, सब्जी वाले, घर बनाने वाले से भारी वसूली की जा रही है। क्षेत्रवासी इसका विरोध करते है तो मनीष ठाकुर द्वारा बोला जाता है कि मैं विधायक धर्मजीत सिंग ठाकुर का रिश्तेदार हूँ मेरा तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते। लोगों ने आरोप लगाया कि है कि निगम अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने आपसी मिली भगत करके इतने जूनियर को वहां का प्रभारी बना दिया है। प्रभारी की वसूली में श्री खजांची की मौन सहमति दिखाई पड़ती है। लोगों ने मांग की है कि उनके ऊपर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही कर दर्री का जोन प्रभारी सीनियर अधिकारी को बनाया जाए। ताकि लोगों को राहत मिल सके।
![]()

