Wednesday, February 18, 2026

खुले में फेंका जा रहा नानवेज अपशिष्ट, दुर्गंध व गंदगी से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल

Must Read

खुले में फेंका जा रहा नानवेज अपशिष्ट, दुर्गंध व गंदगी से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल

कोरबा। मुड़ापार क्षेत्र में खुले में अपशिष्ट पदार्थ फेंका जा रहा है। जिसकी तेज दुर्गंध व गंदगी से लोग परेशान हैं। मार्ग से गुजरना तक दुभर हो रहा है। वहीं कचरे में फेंके जाने वाले प्रतिबंधित पॉलिथिन को मवेशी अपना निवाला बना रहे हैं। इस ओर न तो नगर निगम और न ही एसईसीएल के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। जिससे दिन ब दिन समस्या विकराल होती जा रही है।
टीपी नगर चौक से एसईसीएल को जोडऩे वाली मुख्य मार्ग के सडक़ किनारे नॉनवेज अपशिष्ट को व्यवसायियों द्वारा रात के अंधेरे में फेंका जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन भर दुर्गंध घर तक पहुंचती है, जिससे यहां रहना मुश्किल हो रहा है। निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में स्थानीय पार्षद और लोगों के विरोध के बाद थोक मछली मार्केट को मुड़ापार बाजार से लालघाट शिफ्ट किया गया है। इसके बाद भी नॉनवेज अपशिष्ट फेके जाने का सिलसिला बना हुआ है। इस मार्ग से गुजरना भी मुश्किल है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This