Wednesday, February 25, 2026

खूंटाघाट डेम में डूबे दीपका के इंजीनियर का शव बरामद

Must Read

खूंटाघाट डेम में डूबे दीपका के इंजीनियर का शव बरामद

कोरबा। बिलासपुर के खूंटाघाट डेम में पिकनिक के दौरान डूबे इंजीनियर का शव गुरुवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी इंजीनियर विशाल मानकर (26) कोरबा जिले के सुभाष नगर दीपका में एक निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार को विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आए थे। दिनभर मौज मस्ती और खाने के बाद सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। नहाने के बाद सभी दोस्त किनारे आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकला। काफी देर तक खोजबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। दोस्तों ने तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और सर्च आपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ फिर से जलाशय में उतरी। कई घंटों की मशक्कत के बाद विशाल का शव पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This