खेलते समय तालाब में डूबकर मासूम की मौत

Must Read

खेलते समय तालाब में डूबकर मासूम की मौत

कोरबा। कोरकोमा गांव में खेल खेल में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने एक अन्य साथी के साथ खेलते खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया,जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश परिजनों को सौंप दिया है।रजगामार चौकी अंतर्गत कोरकोमा l में एक दर्दनाक घटना सामने आई। तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे का अंत हो गया। मृत बच्चे का नाम आयुष्मान महंत था। बताया जा रहा है कि मृत बालक अपने साथी के साथ खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया। खेल-खेल में वह कब पानी में डूब गया,किसी को पता नहीं चला। साथी ने बच्चे के पिता को जानकारी दी,पिता जब मौके पर पहुंचा तब बालक की मौत हो गई थी।मासूम बच्चे की मौत होने से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Loading

Latest News

कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले...

More Articles Like This