Thursday, February 12, 2026

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल आयोजित, उत्कृष्ट खिलाड़ी 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Must Read

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल आयोजित, उत्कृष्ट खिलाड़ी 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

कोरबा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत तीरंदाजी एवं हॉकी खेल के लिये चयन ट्रायल 5 एवं 6 जून 2024 को तथा एथलेटिक एवं कबड्डी खेल हेतु 7 एवं 8 जून 2024 को बिलासपुर के खेल अकादमी स्व. बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में आयोजित किया जाएगा। उक्त चयन ट्रायल में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं का चयन किया जाएगा। निर्देशानुसार उपरोक्त खेलों हेतुु जिले से प्रत्येक खेल के 4-4 बालक/बालिका उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में सम्मिलित किया जाएगा। वही इसी तरह रायपुर जिले में एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से संचालित विभागीय आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों का प्रवेश/नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक/बालिका राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल का आयोजन 3 एवं 4 जून 2024 को प्रातः 7 बजे से किया जाएगा, जिसमें जिले से अधिकतम 5-5 बालक-बालिकाओं को सम्मिलित किया जाएगा। चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु उपरोक्त खेलों के बालक/बालिका उत्कृष्ट खिलाड़ी अपना आवेदन, पूर्ण पता, संपर्क नम्बर सहित कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण कोरबा में 31 मई 2024 तक संपर्क कर सकते हैं। जिससे उक्त खिलाड़ियों की जानकारी राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र, बहतराई, बिलासपुर एवं रायपुर भेज दिया जाएगा।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This