Friday, February 13, 2026

खैरभवना डूबान में मिली युवती की लाश का किया गया अंतिम संस्कार

Must Read

खैरभवना डूबान में मिली युवती की लाश का किया गया अंतिम संस्कार

कोरबा। सतरेंगा के खैरभवना डूबान मे एक युवती की लाश तैरते मिली। पुलिस ने शव को निरीक्षण किया तो सिर पर गंभीर चोंट के निशान दिखाई दे रहे थे। मौके से थोड़ी दूर चप्पल और खून का निशान मिला। प्रथमदृष्टया मामला कत्ल के बाद शव ठिकाने लगाने का प्रतीत हो रहा था। पुलिस मृतिका की पहचान कार्रवाई का प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता हाथ नही लगी। आखिरकार पुलिस ने विधि विधान से मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मामला सोमवार की सुबह सामने आया था। दरअसल लेमरू थानांतर्गत सतरेंगा के ग्रामीण प्रतिदिन की तरह नित्यकर्म के लिए खैरभवना डूबान की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रही युवती की लाश पर गई। मृतिका लाल रंग के शूट पहनी हुई थी। सूचना मिलने पर लेमरू पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकाला। जब शव का निरीक्षण किया गया तो उसके सिर पर गंभीर चोंट के निशान मिले, जिससे रक्तस्त्राव हुआ था। मृतिका के दाऐं हाथ मे अंग्रेजी के अक्षर से गोदना में शंकर लिखा हुआ था। इसके अलावा मौके से महज चंद कदम दूर खून के धब्बे और मृतिका का चप्पल बरामद हुआ। जिससे मामले को हत्या कर शव ठिकाने लगाने के नजरिया से देखा जा रहा था। मामले की तह तक जाने मृतिका की पहचान कार्रवाई जरूरी थी। इसके लिए शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया था। पुलिस चार दिनों तक लगातार मृतिका की पहचान के लिए प्रयास करती रही। जहां जिले के तमाम थाना चौकियों से जानकारी जुटाई गई, वहीं पड़ोसी जिला पुलिस से भी संपर्क किया गया, लेकिन मृतिका की पहचान नही हो सकी। आखिरकार शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने निगम व मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सफाई कर्मियों के मदद से मृतिका का विधि विधान से अंतिम संस्कार करा दिया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This