Thursday, February 19, 2026

ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैहे का मनाया गया 10वाँ सालाना उर्स

Must Read

ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैहे का मनाया गया 10वाँ सालाना उर्स

कोरबा। जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर श्यांग शरीफ दरगाह ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैहे का 10 वाँ सालाना उर्स मनाया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे परचम कुसाई कर चादर व संदल का शाही जुलूस निकाला गया, जिसमें नात व कलाम भी पेश किया गया। रात 9 बजे से काज़ी-ए-शहर रायपुर मोहम्मद अली फारूकी द्वारा तकरीर (प्रवचन) किया गया। 4 अक्टूबर को रात 9 बजे से कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया, जिसमें रईस अनीश साबरी द्वारा कव्वाली पेश की गई। श्यांग शरीफ दरगाह उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में लोगो की उपस्थिति दर्ज हुई। जिसमें आस-पास के जिले से भी लोग आये। गुरुवार को सुबह 10 बजे कुल की फ़ातिहा के बाद उर्स का समापन हुआ। दरगाह के सदर हाजी अखलाक खान असरफी ने कहा कि जनवरी माह से दरगाह का काम शुरु हो जाएगा। आने वाले समय मे दरगाह के आस-पास हर चीज़ों की व्यवस्था की जाएगी ताकि दूर दराज़ से आने वाले मेहमानों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नही आएगी और बाबा साहब के उर्स को और भी अच्छे से मनाया जाएगा। उर्स की सरपरस्ती मोहम्मद अली फारूकी साहब किबला काज़ी-ए-शहर रायपुर ने की। सदारत कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी ने की कयादत कलामुद्दीन कादरी , श्यांग सरीफ दरगाह में उर्स के मौके पर मुख्य रूप से दरगाह के सज्जादानसीन मोहम्मद सलाहुद्दीन नक्शबंदी, हाफिज रिज़वान सलामी, अब्दुल रज्जाक(बरपाली) कोरबा से जुम्मन खान रिज़्वी, सैय्यद अशफाक अली,हकीम खान,असरफ अली दरगाह के सेक्रेटरी अमीन खान कादरी,कैशियर नूरेबशर कादरी ,नायाब कैशियर अब्दुल्ला खान कादरी व दरगाह इंतेजामिया कमेटी सदस्य व मेम्बर सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This