Monday, February 16, 2026

गजब का सिस्टम: जीवित महिला को बता रहे मृत, तीन माह से न राशन मिला न पेंशन

Must Read

गजब का सिस्टम: जीवित महिला को बता रहे मृत, तीन माह से न राशन मिला न पेंशन

कोरबा। प्रशासन का गजब का सिस्टम सामने आया है। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम बरपाली की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उसे जीते जी मरा हुआ बताकर उसका राशन और पेंशन रोक दिया गया है। तीन माह से महिला को न तो राशन मिल रहा है और न ही पेंशन। अपनी समस्या को लेकर सोमवार को महिला अपने बेटा और बहू के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची।चर्चा के दौरान महिला ने बताया कि उसे तीन माह से सोसायटी से राशन नहीं मिल रहा है। इसके लिए वह बार-बार पास के सोसायटी का चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पूछने पर सोसायटी के संचालक ने बताया है कि उसे मरा हुआ बता दिया गया है इस कारण से राशन नहीं मिल रहा है। महिला ने कहा कि प्रशासन की ओर से उसे तीन माह से पेंशन भी नहीं मिला है। इससे वह परेशान है। यह कैसे हुआ इसकी जानकारी बुजुर्ग महिला को नहीं है लेकिन उसने इस घटना के लिए जिला प्रशासन के खाद्य विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी को दोषी माना है। कहा है कि उनकी लापरवाही के कारण राशन बंद हुआ है। महिला के पुत्र और बहू ने भी राशन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और कहा कि यह कैसे हुआ अफसर नहीं बता रहे हैं।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This