Friday, February 13, 2026

गणेशोत्सव की धूम- मिठाई बाजार में नए स्वाद और क्वालिटी का तडक़ा, बप्पा को नारियल, चाकलेट व मावा मोदक का लग रहा भोग

Must Read

गणेशोत्सव की धूम- मिठाई बाजार में नए स्वाद और क्वालिटी का तडक़ा, बप्पा को नारियल, चाकलेट व मावा मोदक का लग रहा भोग

कोरबा। शहर में गणेशोत्सव की धूम है। बाजार सजे हुए है। तरह-तरह के पंडाल निर्माण कर उसमें भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। लोग घरों में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। इन तैयारियों के बीच एक चीज जो सबसे खास है वो है मोदक। भगवान गणेश जी को भोग में सबसे ज्यादा मोदक पसंद हैं। बाजारों में मिठाई में कई तरह के मोदक है, जो खासा पसंद किए जा रहे हैं। भगवान को प्रतिदिन अलग-अलग भोग अर्पित किए जाते हैं, इसी कारण बाजार में मोदक की मांग बढ़ गई है। इस बार दुकानों में मावा मोदक, नारियल मोदक, बेसन मोदक और बूंदी मोदक प्रमुख रूप से उपलब्ध हैं। इनमें से मावा और नारियल मोदक की मांग सबसे ज्यादा है। मिठाई विक्रेता बताते है कि गणेशोत्सव के दौरान मोदक, लड्डू की बिक्री सामान्य दिनों से तीन गुना बढ़ जाती है। लोग भोग के लिए खरीदते हैं और घरों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। शहर की गणेश उत्सव समितियां इस बार पारंपरिक स्वादों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। समितियों ने बेसन और बूंदी के मोदक की बड़ी मात्रा में खरीदी जा रही है, जिन्हें प्रतिमा पूजा-अर्चना के समय भगवान गणेश को भोग स्वरूप अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही फल, सूखे मेवे और अन्य मिठाइयां भी प्रसाद स्वरूप चढ़ाई जा रही हैं।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This