गर्मी का प्रकोप, अब 26 जून से खुलेंगे स्कूल
कोरबा। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 25 जून तक बंद रखने के लिए निर्देश जारी किया है। अब स्कूल 26 जून से खुलेंगे। पूर्व निर्धारित छुट्टियों के अनुसार नया शिक्ष सत्र मंगलवार 18 जून से प्रारंभ हो रहा था। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही थी। शिक्षा विभाग बच्चों के दाखिले को लेकर अभियान चलाने की रणनीति बना रहा था ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो। अब गर्मी की छुट्टियां बढऩे से विद्यार्थियों को राहत तो मिलेगी, शिक्षा विभाग को भी अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने का मौका मिलेगा। प्रदेश में जून के दूसरे पखवाड़े में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इतनी तेज धूप में स्कूलों को खोलने से विद्यार्थियों की सेहत खराब हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री ने छुट्टियां बढ़ाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।
![]()




























