गांव में पहुंच मार्ग और पीने का शुद्ध पानी नहीं, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, ग्रामीणों में हो रहा आपसी विवाद, गंदे पानी से हो रहे बीमार
कोरबा। गांव में पहुंच मार्ग का अभाव है। रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों के बीच आपसी विवाद की स्थिति निर्मित होती है। वह आपस में लड़ने मरने को तैयार रहते हैं। आपातकालीन स्थिति में गांव में एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती। पेयजल के नाम पर गंदा पानी पीना पड़ रहा है। जिसके कारण बीमारी का खतरा बना हुआ है। अब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है,मंगलवार को ग्राम पीपरकोना के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर जन चौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गांव वासी यहाँ 90-100 वर्षों से निवास कर रहे हैं। रोड न होने के कारण वे सभी खेतों से होकर आना जाना करते आ रहे हैं। अभी सभी किसान फसल लगाने लगे है जिसके कारण से उनके बीच कई बार आपसी लड़ाई झगड़े व मार-पीट करने की नौबत भी आ गई है। ऐसे में उनके जान का भी खतरा महै। अभी तक चिवढोढ़ा से पीपरकोना गांव तक पहुँच मार्ग पुलिया नहीं होने के कारण अधूरा पड़ा है। जिससे उन्हें आने जाने अत्याधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपतकालीन परिस्थिति में बीमार व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं को मेन रोड तक पहुँचाने तक व्यक्ति की मौत तक जाती है। पंचायत व जिला को बार बार अनुरोध करने के बावजूद अभी तक रोड नहीं बना है। पीपरकोना में पीने के पानी के लिए सभी लोग परेशान हैं और यहाँ वहां का पानी का उपयोग करने से समय समय पर अनेक बीमारी के शिकार हो जाते हैं। कई बार पंचायत में आवेदन देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द पहुँच मार्ग में पुलिया बना कर रोड को मेन रोड तक जोड़ने और गांव में सुविधा दिलाने की मांग की है। पीने का पानी न मिलने व पहुँच मार्ग नही बनने पर वे चुनाव बहिष्कार करेंगे।
![]()

