Monday, March 2, 2026

गाज से युवक सहित बकरियों की मौत

Must Read

गाज से युवक सहित बकरियों की मौत

कोरबा। शनिवार को शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम खुला रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल नहीं बरसे। इससे लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिली, मगर करैहापारा की घटना ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।आकाशीय बिजली गिरने से विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पतुरियाडांड के गांव करैहापारा में एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान अनिल नेटी उम्र 25 वर्ष से की गई है। घटना में 4 बकरियों की भी मौत हुई है।गांव में रहने वाला अनिल नेटी चार बकरियों को लेकर जंगल में चराने गया था। इस बीच मौसम ने करवट ली। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी जद में चरवाहा अनिल और उसकी बकरियां आ गईं। सभी की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने मामले से गांव वालों को अवगत कराया। सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिन से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। कभी धूप तो कभी बादलों के कारण रूक-रूक कर वर्षा हो रही है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This