Thursday, February 26, 2026

गीतकुंआरी में दंतैल हाथी के प्रवेश से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

Must Read

गीतकुंआरी में दंतैल हाथी के प्रवेश से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

कोरबा। जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंआरी में दंतैल हाथी की एंट्री के बाद ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि दंतैल ने यहां आने के बाद कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी उत्पात की संभावना को देखते हुए वन विभाग सतर्कता बरत रहा है। गीतकुंआरी व आसपास के गांवों में मुनादी करा दी गई है जहां दंतैल की इंट्री धरमजयगढ़ वनमंडल के फत्तेपुर से हुई है। वहीं कुदमुरा के जंगल में 31 हाथी अभी भी डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों का यह दल यहां के कक्ष क्रमांक पी-1140 में लगभग एक सप्ताह से डटे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 7 नर, 15 मादा के अलावा 9 शावक भी शामिल हैं। दल में शावकों के होने के कारण हाथी आगे नहीं बढ़ रहे हैं। दिन-रात जंगल में जमे हुए हैं। हाथियों की निगरानी वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही है।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This