Thursday, February 26, 2026

गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से होंगे शुरू

Must Read

गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से होंगे शुरू

कोरबा। माघ माह के गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से शुरू होंगे और महानंदा नवमी के साथ 6 फरवरी को समाप्त होंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार गुप्त नवरात्र में तंत्र-मंत्र की साधना से भक्तों की विभिन्न समस्याओं का समाधान होता है और मां के आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस बार गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी से होगी और यह 6 फरवरी को महानंदा नवमी के साथ समाप्त होंगे। गुप्त नवरात्र के दौरान श्रद्धालु आठ दिनों तक कठिन साधना करेंगे, जिससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों। इस दौरान वसंत पंचमी (3 फरवरी) और नर्मदा जयंती (4 फरवरी) जैसे पर्व भी मनाए जाएंगे। गुप्त नवरात्र के समय में तंत्र साधना का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के साथ-साथ 10 महाविद्याओं की पूजा भी की जाती है। इन महाविद्याओं में काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला शामिल हैं। यह साधना कार्य सिद्धि, मनोकामना पूर्ति और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए की जाती है। गुप्त नवरात्र में मंत्रों का जाप करने से संतान सुख, रोग निवारण, दरिद्रता और धन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This