Saturday, February 14, 2026

गृहमंत्री अमित शाह कोरबा में भरेंगे हुंकार, भाजपाइयों में उत्साह, जोरशोर से चल रही तैयारी

Must Read

गृहमंत्री अमित शाह कोरबा में भरेंगे हुंकार, भाजपाइयों में उत्साह, जोरशोर से चल रही तैयारी

कोरबा। देश के गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कोरबा प्रवास पर होंगे। वे ओपन थिएटर घंटाघर में विशाल सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपाई उत्साहित है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने सभा के संबंध में बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे । जहां से वे सीधे ओपन थिएटर घंटाघर शिरकत करेंगे। गृह मंत्री श्री शाह आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्र शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। तत्पश्चात वे 2.40 बजे कोरबा से गंतव्य के लिए रवाना होंगे। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गृह मंत्री के सभा को सफल बनाने पार्टी के पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस सभा में 15000 से अधिक नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद उन्होंने जताई है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This