Friday, February 20, 2026

गेल व कोल इंडिया की संयुक्त उद्यम से लगेगा सिन गैस प्लांट, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा पीडीआईएल

Must Read

गेल व कोल इंडिया की संयुक्त उद्यम से लगेगा सिन गैस प्लांट, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा पीडीआईएल

कोरबा। देश की प्रमुख सिन गैस उत्पादक कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) और 7 सहायक कोल कंपनियों के 82 कोयला खदानों पर पूर्ण अधिकार रखने वाली कोल इंडिया की संयुक्त उद्यम से सिन गैस प्लांट का निर्माण होगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (पीडीआईएल) को दिया है। प्लांट निर्माण का टेंडर निकालने से पहले सिन गैस के क्षेत्र में अनुभव रखने वाली अन्य कंपनियों को भागीदार बनाने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मीटिंग ली है। सिन गैस व अन्य उत्पाद का कोल गैसीफिकेशन प्लांट निर्माण के प्रोजेक्ट पर तेजी से प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। कोल इंडिया की सहायक कंपनियों के खदानों से निकलने वाले कोयले के ग्रेड के हिसाब से कोल गैसीफिकेशन प्लांट में इस्तेमाल कर सिन गैस व अन्य उत्पाद निर्माण की तैयारी है, जिसका दूसरे देशों से आयात करने पर भारत को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है। सिन गैस के आयात को कम करने और आत्मनिर्भर बनने कोल इंडिया व गेल के संयुक्त उद्यम से सिन गैस प्लांट लगेगा। घरेलू और औद्योगिक ईंधन के रूप में सिन गैस का इस्तेमाल बढ़ेगा। कोयले से सिन गैस बनाने कोल गैसीफिकेशन प्लांट में ईसीएल कंपनी की कोयले का उपयोग होगा। उक्त कोल कंपनी के पश्चिम बंगाल के सोनपुरबाजारी माइंस स्थित जी-4 व जी-5 ग्रेड के कोयले को सिथेंटिक नेचुरल गैस के लिए उपयुक्त पाया है। इधर कोल इंडिया का बीएचईएल के साथ संयुक्त उद्यम समझौते को भी केन्द्र के वित्त मंत्रालय की निवेश व लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद प्लांट स्थापना को लेकर दोनों ही कंपनियों ने आगे की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटा है। दोनों कंपनियों के संयुक्त उद्यम ने भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) अनुषंगी इकाई का गठन अमोनियम नाइट्रेट के उत्पादन के लिए हुआ है।
बाक्स
कोल गैसीकरण प्लांट के प्रोजेक्ट का टाइम शेड्यूल 48 महीने किया तय
केन्द्र की गेल व कोल इंडिया की दो कंपनियों के संयुक्त उद्यम से कोल गैसीकरण प्लांट के प्रोजेक्ट का टाइम शेड्यूल भी तय कर दिया है, जो 48 महीने का है। प्लांट से सालाना 633.6 मिलियन सामान्य मीटर घर सिन गैस का उत्पादन अनुमानित है। कोल इंडिया का भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौते से गठित अनुषंगी इकाई में सीआईएल की हिस्सेदारी 51 फीसदी व 49 फीसदी की हिस्सेदारी बीएचईएल की है।
बाक्स
सिन गैस उत्पादन में यह प्रक्रिया अपनाएंगे
कोयले से सिन गैस बनाने बनने वाली कोल गैसीफिकेशन प्लांट में कोयला गैसीकरण के बाद कच्ची गैस की सफाई होगी। इसके बाद सिन गैस की शुद्धि और फिर सिंथेटिक प्राकृतिक गैस के उत्पादन के लिए मीथेन संश्लेषण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This