Monday, February 16, 2026

गेवरा खदान में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा प्रवेश

Must Read

गेवरा खदान में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा प्रवेश

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा को बढ़ावा देने की कई प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इन प्रयासों से हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में खदान में एंट्री के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है।
हेलमेट लगाकर ही नियमित व ठेका कर्मी गेवरा खदान में प्रवेश कर सकेंगे। बिना हेलमेट के बाइक से प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने एसईसीएल गेवरा एरिया के उप महाप्रबंधक ने सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल गेवरा के सहायक कमांडेंट को पत्र लिखा है। श्रमिक चौक, सीआईएसएफ बैरियर से कर्मचारियों की माइंस में एंट्री होती है।पत्र में उप महाप्रबंधक ने बताया है कि खदान के अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रमिक चौक, सीआईएसएफ बैरियर से बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाता है। ताकि सुरक्षा बनी रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उप महाप्रबंधक ने सहायक कमांडेंट को सीआईएसएफ बैरियर में तैनात बल सदस्यों को निर्देशित कर दुपहिया वाहनों में हेलमेट के साथ ही प्रवेश सुनिश्चित करने कहा है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This