गेवरा, दीपका व बगदेवा खदान में भूजल संरक्षण उपायों की टीम ने की समीक्षा
कोरबा। जिले की कोयला खदानों भूजल संरक्षण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई। केंद्रीय भूजल प्राधिकारण दिल्ली व रायपुर के सदस्य टीम में शमिल थे। केंद्रीय भूजल प्राधिकारण नई दिल्ली व क्षेत्रीय मुख्यालय रायपुर के सदस्यों में सचिव टीबी एन सिंह की मौजूदगी रही। जिनकी अध्यक्षता में सोमवार और मंगलवार को एसईसीएल की गेवरा, दीपका व बगदेवा खदानों का निरीक्षण किया।खदान प्रबंधन द्वारा भूजल संरक्षण उपायों की समीक्षा की। इस अवसर पर भूजल प्राधिकारण के सदस्यों द्वारा भूजल के प्रभावी उपयोग व भूजल पुनर्भरण के महत्त्व पर जोर दिया गया है। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा इस ओर सतत प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता ली गयी। दौरे को सफल बनाने में एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से महाप्रबंधक (पर्यावरण) बीके जेना, एसईसीएल गेवरा खदान के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके मोहंती, गेवरा खदान के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके सक्सेना व कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक दीपक पंड्या की अहम भूमिका रही।
![]()




























