गोठान की शेड में लगे टीन का छप्पर, मोटर पंप व फेंसिंग तार की चोरी
कोरबा। ग्राम पंचायत गोपालपुर के गोठान की शेड में लगे टीन का छप्पर, मोटर पंप व फेंसिंग तार चोरों ने पार कर दिया है। सत्ता बदलने के बाद से गौठानों की उपयोगिता घटी है। पशुपालकों के खुला में छोड़े मवेशियों से किसानों के फसल को होने वाले नुकसान को रोकने पूर्ववर्ती सरकार ने गांवों में गौठान का निर्माण कराया था, लेकिन अब इन गौठान में मौजूद कीमती सामान पर चोरों की नजर है।ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने बीती रात गोपालपुर के गौठान की शेड में लगे टीन का छप्पर, मोटर पंप व फेंसिंग तार की चोरी कर ली। गौठान का उपयोग अब पशुपालक भी नहीं कर रहे हैं। मगर वहां पर अभी भी कीमती सामान पड़े हुए हैं। चैतमा चौकी में गौठान में कीमती सामान की चोरी होने की सूचना दी है।
![]()

