Thursday, February 12, 2026

गोपालपुर शराब दुकान में लूट और उरगा चोरी मामले का आरोपी पकड़ाया, पुलिस ने किया, 2 बडे मामलों का खुलासा

Must Read

गोपालपुर शराब दुकान में लूट और उरगा चोरी मामले का आरोपी पकड़ाया, पुलिस ने किया, 2 बडे मामलों का खुलासा

कोरबा। पुलिस द्वारा अवैध कारोबार पर कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित आपराधिक वारदातों को सुलझाने में भी पुलिस को सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गोपालपुर शराब दुकान में हुई लूट और उरगा में हुए चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी तरूण दास पिता बाला दास उम्र 19 वर्ष साकिन जामपाली थाना भोंजेनगर जिला गंजम (ओड़िसा) को गिरफ्तार किया है। जबकि करण दास पिता जगन्नाथ दास उम्र 30 वर्ष साकिन कसीबहारा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द और ए. शिनु उम्र 40 वर्ष साकिन आस्का थाना आस्का जिला गंजम (ओड़िसा) फरार है। विगत 11 मार्च को थाना दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया था। 15 मार्च को थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली से पैसे निकालकर आते हुए प्रार्थी को अज्ञात चोरो के द्वारा उनके पास रखे हुए पैसों को चोरी कर लिया गया था। पुलिस के द्वारा दोनों मामले की विवेचना के दौरान आरोपी को पकडकर पूछताछ किया गया। जिसमें अपना अपराध स्वीकर किया एवं पूछताछ के दौरान दर्री क्षेत्र के गोपालपुर शराब दुकान मे लूट की घटना एवं थाना उरगा अंतर्गत सहकारी बैंक बरपाली के पास चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया गया। आरोपी की पहचान कार्यवाही भी करवाया गया, जिसमे गोपालपुर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा आरोपी को पहचाना गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उनके विरूद्ध धारा 458, 394 भादवि तथा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 379 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। मामले के फरार दोनों फरार आरोपियों को पुलिस के द्वारा जल्द ही पतासाजी कर गिरफ्तार करने की बात कही गई है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This