कोरबा। शुक्रवार 6 फरवरी को घंटाघर से रविशंकर नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आयोजित स्वच्छता शपथ हस्ताक्षर महाअभियान कार्यक्रम में पहुंचने वाले आगन्तुकों व सभी जनसामान्य के लिए विभिन्न स्थानों पर 6 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। सेक्टरवार इन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े किए जाएंगे ताकि व्यवस्था बनी रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेक्टर क्र. 1 से 11 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 1 मुड़ापार हेलीपेड को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहॉ पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारबंधुओं, कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों, वन विभाग, चेम्बर आफ कामर्स, रेडक्रास सोसायटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, नमामी हसदेव व समाज, आमनागरिक, पुलिस विभाग एवं बैंक कर्मियो के वाहन खड़े किए जाएंगे। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 12 से 23 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 2 ओपन थियेटर मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहॉं पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, मेडिकल व नर्सिंग कालेज, छत्तीसगढ़ शासन, एन.टी.पी.सी., एसईसीएल, बालको, के.एन.कालेज, मिनीमाता कालेज, शासकीय महाविद्यालय, अग्रसेन कालेज, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व जिला ओलंपिक संघ के वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 24 से 35 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 3 आर.पी.नगर दशहरा मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहॉं पर सेजेस कन्या साडा कोरबा, सरस्वती शिशुमंदिर सीएसईबी केारबा पूर्व, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा व सेजेस एनसीडीसी कोरबा की बसें व वाहन खड़े किए जाएंगे। वहीं सेक्टर क्र. 36 से 47 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 04 सुभाष चौक से सबस्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पार्किंग स्थल रहेगा, जहॉं पर न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सेंट जेविर्यस पब्लिक स्कूल, सेंट पेलौटी पब्लिक स्कूल रविशंकर नगर, डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल टीपीनगर, डीपीएस स्कूल बालको एवं एमजीएम स्कूल बालको के वाहन खड़े किए जाएंगे। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 48 से 59 तक के लिए भी पार्किंग क्रमांक 5 सुभाष चौक से सबस्टेशन रोड पर पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है, जहॉं पर प्रयास विद्यालय डिंगापुर, प्रयास विद्यालय डिंगापुर व संस्कार भारती, निर्मला स्कूल रिसदी, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी, ब्लू वर्ड पब्लिक स्कूल, केरियर पब्लिक स्कूल, गायत्री विद्यालय सीएसईबी बुधवारी, गायत्री विद्यालय रानी रोड कोरबा, सरस्वती शिशु मंदिर सीतामणी, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पम्प हाउस, लायंस स्कूल टीपीनगर व सीतामणी तथा बीकन स्कूल एसईसीएल व बीकन स्कूल सीएसईबी के वाहन खड़े किए जाएंगे। इसी प्रकार सेक्टर क्र. 60 से 70 तक के लिए पार्किंग क्रमांक 6 शिवाजीनगर उद्यान के पास पुरानी रेलवे लाईन के समीप पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहॉं पर महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला ओलपिंक संघ, मितानिन, स्वच्छता दीदी, सफाई मित्र, निगम के अधिकारी कर्मचारी, एनयूएलएम, महिला स्वसहायता समूह सदस्यों आदि के वाहन खड़े किए जाएंगे। निगम प्रशासन द्वारा सर्वसंबंधितों से आग्रह किया गया है कि वे उनके लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़ा करें तथा वहॉं से कार्यक्रम स्थल के लिए उचित मार्ग से प्रस्थान करें ताकि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।
![]()




























