गौरला-पेण्ड्रा के लिए 05 मई को कोरबा और कटघोरा से बस होंगी रवाना, मतदान दल को समय पर उपस्थित होने के निर्देश

Must Read

गौरला-पेण्ड्रा के लिए 05 मई को कोरबा और कटघोरा से बस होंगी रवाना, मतदान दल को समय पर उपस्थित होने के निर्देश

कोरबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले से अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल के रूप में गौरेला-पेण्ड्रा (मरवाही विधानसभा) क्षेत्र में लगाई गई है। उक्त मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को गौरेला-पेण्ड्रा ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था की गई है। एसडीएम कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा ने बताया कि विकासखण्ड कोरबा और करतला क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु बस पीजी कॉलेज कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा, कटघोरा तथा पाली क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बस तहसील कार्यालय कटघोरा से रवाना होगी। सभी बसें 05 मई को दोपहर 12 बजे मतदान दल को लेकर गौरेला-पेण्ड्रा के लिए रवाना होगी। बस में जाने वाले सभी मतदान दल की उपस्थिति हेतु अटेंडेंस ली जाएगी। कुल 846 कर्मचारियों हेतु 19 बसों की व्यवस्था की गई है।

Loading

Latest News

कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले...

More Articles Like This