गौरव पथ पर दुकानदारों का कब्जा, आवागमन हो रहा बाधित

Must Read

बांकी मोंगरा: नगर के मुख्य मार्ग गौरव पथ पर इन दिनों कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे और फुटपाथ पर दुकान का सामान रखकर अतिक्रमण किए जाने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर सामान फैलाकर रखने के कारण राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सड़क तक सामान निकालकर रख देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। विशेषकर व्यस्त समय में लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

राहगीरों का यह भी कहना है कि फुटपाथ पर सामान रखे जाने के कारण पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि गौरव पथ पर हो रहे इस अतिक्रमण पर जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके।

वहीं नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

Loading

Latest News

गुरूजी ने बदल दी पठियापाली गांव की तकदीर, हर घर एक ना एक सदस्य के पास है सरकारी नौकरी

कोरबा। एक शिक्षक की मेहनत ने गांव की तकदीर बदल दी। कोरबा के इस गांव के हर घर के...

More Articles Like This