Friday, February 13, 2026

गौशाला कनबेरी में गोपाष्टमी पर्व 9 को

Must Read

गौशाला कनबेरी में गोपाष्टमी पर्व 9 को

कोरबा। श्री अग्रसेन गौशाला माता माधवी देवी गौशाला कनबेरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 नवम्बर को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में मनाया जायेगा। विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा व नानजी भाई पटेल अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोरबा होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव सिंह मुख्य महाप्रबंधक एस ई सी एल कुसमुंडा क्षेत्र करेंगे। गोपाष्टमी पर्व पर कार्यक्रम पूजन व हवन प्रात: 8 से 11 बजे तक, मंचीय कार्यक्रम 11:30 से 01 बजे तक एवं प्रसाद का वितरण दोपहर 1:30 से गौ माता की इच्छा तक श्री अग्रसेन धाम कनबेरी में होगा।अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल,सचिव गोपाल अग्रवाल , कोषाध्यक्ष रमन अग्रवाल, श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति कोरबा के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल, सचिव मुकेश बेरलिया, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल एवं माता माधवी देवी गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, सचिव सीए गोपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष साहिल जैन ने गोपाष्टमी पर्व पर सपरिवार ईष्ट मित्रो के साथ गौ धाम में पधार कर गौ माता का आशीर्वाद लेने का निवेदन नगरवासियों से किया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This