Saturday, February 28, 2026

गौ सेवक के वाहन में में तोडफ़ोड़ कार आगजनी

Must Read

गौ सेवक के वाहन में में तोडफ़ोड़ कार आगजनी

कोरबा। अपने चारपहिया मालवाहक ऑटो वाहन से रोजी रोटी लिया व्यवसाय के साथ साथ गौ सेवा करने वाले गौ सेवक के वाहन में दीपावली की रात तोडफ़ोड़ करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली मुहल्ले ने रहने वाले दीपक दास पिता मोहन दास ने कुसमुंडा थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी टाटा मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 10 एएच 6842 है। जिसको दो दिन से घर के सामने खड़ा कर रखा था। 31 अक्टूबर की रात्रि 8.30 बजे में पूजा करने घर के अंदर चला गया। पूजा करके करीब 9 बजे घर के बाहर आकर देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चार पहिया वाहन में आग लगा दिया गया था और सामने वाले शीशा भी तोड दिया गया था। परिवार के सदस्यों से मिलकर वाहन में लगे आग को बुझाया गया। घटना की सूचना कुसमुंडा थाने में दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजी उत्तरबद्ध कर लिया गया है। साथ ही पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

Loading

Latest News

अब खामोश पड़ने लगे नगाड़े, रोटी के पड़ गए लाले, होली को लेकर सजा नगाड़ों का बाजार, लेकिन परंपरा पर आधुनिकता की मार

  कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में होली त्योहार को लेकर पारंपरिक नगाड़ों का बाजार सज चुका है। कई स्थानों...

More Articles Like This