Friday, February 6, 2026

ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा गांव को नशा मुक्त करने छेड़ी मुहिम

Must Read

ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा
गांव को नशा मुक्त करने छेड़ी मुहिम

 

कोरबा। चुनावी साल में भले ही शराबबंदी और शराब घोटाला का मुद्दा छाया हो। मगर ग्रामीण शराब के नुकसान से भली भांति वाकिफ हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। शराब को नष्ट कर ग्रामीण इससे बचाने की पहल की जा रही है। कोरबा में एक गांव के ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव को नशा मुक्त करने की मुहिम छेड़ दी है। इलाके में महुआ शराब बनाने वालों पर पंचायत स्तर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जंगल के बीच चल रहे अवैध शराब की फैक्ट्री को नष्ट कर दिया गया। दरअसल बालको थाना इलाके के चुईया ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का कारोबार चलता है। आश्रित गांव भटगांव और मुड़धोवा में भी शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित होती है। जिसके कारण गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है।बड़े तो बड़े बच्चे भी नशे के आदि हो रहे है। शराब की वजह से गांव में झगड़ा और घरों में क्लेश आम बात हो गई है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए चुईया पंचायत के सरपंच ने ग्रामीणों के साथ जन कल्याणकारी समिति बनाई और शराब कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छापेमार कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक गैलन को नष्ट किया गया और इससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This