ग्रामीण की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

Must Read

ग्रामीण की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

कोरबा। बालकोनगर थाना अंतर्गत रजगामार चौकी क्षेत्र के गांव ढेंगुरडीह में एक ग्रामीण की लाश मिली है। मृत्यु कैसे हुई। लेकिन मृतक के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं। इसके आधार पर मामले को हत्या से जोडक़र देखा जा रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। देर रात तक छानबीन जारी रही। बताया जाता है कि रजगामार चौकी अंतर्गत ग्राम ढेंगुरडीह में सडक़ किनारे शुक्रवार की देर शाम एक ग्रामीण की लाश देखी गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संया में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी कोटवार को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची। मदद के लिए बालकोनगर से भी पुलिस की एक टीम पहुंची। डॉग स्कॉयड को भी बुलाया गया है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मृतक की पहचान राम सिंह राठिया पिता नारद सिंह राठिया उम्र 45 वर्ष से की गई है। बताया जाता है कि मृतक के गले पर चोंट के निशान हैं। शव कोरकोमा से झगरहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर ढेुंगरडीह में मिली है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This