Wednesday, February 18, 2026

ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

Must Read

ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

कोरबा। जिले में महुआ सग्रंहण के लिए वनाचंल के ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगल की ओर जा रहे है। ऐसे में उनका सामना जंगली जानवरों से हो रहा है और उनके हमले में घायल भी हो रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत लैंगी गांव में ग्रामीण भालू के हमले में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम लैंगी निवासी मानसिंह पिता समारू सिंह जंगल की ओर गया हुआ था। तभी उसका सामना भालू से हो गया। भालू ने देखते ही ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण लहूलुहान हो गया। मान सिंह द्वारा मदद की गुहार लगाए जाने पर ग्रामीण तत्काल घटना स्थल पर पंहुचे। बड़ी संख्या में लोागों को आता देख भालू भाग निकला। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने पर सहायक रेंजर मौके पर पहुंचे और घायल मानसिंह को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे पेंड्रा अस्पताल रिफर कर दिया। पेंड्रा अस्पताल में भी घायल ग्रामीण की स्थिति में सुधार नही हुआ तो वहां के डाक्टरों ने सिम्स बिलासपुर ले जाने की सलाह दी। चिकित्सकों की सलाह पर मानसिंह को सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन विभाग द्वारा घायल ग्रामीण को उपचार के लिए तत्कालीक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This