Friday, February 13, 2026

घंटाघर मुख्य मार्ग पर स्थित सूखे पेड़ के गिरने का खतरा, हो सकती है बड़ी जनहानि

Must Read

घंटाघर मुख्य मार्ग पर स्थित सूखे पेड़ के गिरने का खतरा, हो सकती है बड़ी जनहानि

 

कोरबा। शहर के घंटाघर से ठीक सामने मेन रोड के किनारे एक सूखा हुआ विशाल पेड़ स्थित है, जो आंधी तूफान के कारण कभी भी राहगीरों पर गिर सकता है। इससे जनहानि होने की संभावना है। इसके बाद भी सूखे पेड़ को हटाया नहीं जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पेड़ काफी समय से सूखा हुआ है और इसकी कटाई की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है और वे निगम प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पेड़ की कटाई तुरंत की जाए। इससे न केवल राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। स्थानीय निवासी कहते हैं कि यह पेड़ काफी खतरनाक है और कभी भी गिर सकता है।
लोगों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह शहर की सुरक्षा और सुंदरता का ध्यान रखे।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This