घनी आबादी व सकरी गली से किया जा रहा रेत परिवहन, फर्राटे भरते दौड़ रहे ट्रैक्टरों से हादसे का खतरा, वार्ड के लोगों ने की बांकीमोंगरा पुलिस से शिकायत

Must Read

कोरबा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के गजरा कॉलोनी के वार्ड क्रमांक 12 में घनी आबादी व सकरी गली से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। फर्राटे भरते ट्रैक्टरों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। जिसकी शिकायत वार्ड पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी से की है। शिकायत में कहा गया है कि वार्ड में कई ट्रैक्टर मालिकों द्वारा अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के रात दिन लगातार कॉलोनी की सकरी गली से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

सकरी गली व घनी आबादी होने के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। कॉलोनी के गली में छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। जिससे कॉलोनीवासियों में हमेशा भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर मालिकों को कई बार मना किया जा चुका है, किंतु वे लोग अपनी मनमानी करते हुए अवैध परिवहन जारी रखे हुए हैं। उन्होंने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This