Thursday, February 26, 2026

घरों में पानी की सप्लाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी

Must Read

घरों में पानी की सप्लाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी

कोरबा। नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। मुड़ापार इलाके में दो दिन से पानी सप्लाई नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। लोग आसपास के हैंडपंप व अन्य साधनों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। जिसे लेकर लोगों में निगम प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
एक सप्ताह पहले तक बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई थी। कोहड़िया क्षेत्र में बिजली में फाल्ट आने की वजह से टंकी नहीं भर पा रही थी। इस वजह से शहर के साथ पश्चिम क्षेत्र में पानी आपूर्ति प्रभावित थी। निगम क्षेत्र के वार्डों में कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति होती है। पश्चिम क्षेत्र के 25 वार्डों में दो दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। कुछ ऐसी ही स्थिति इन दिनों मुड़ापार इलाके में बनी हुई है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This