Wednesday, February 11, 2026

घर में खुदाई के दौरान निकला सांप, मचा हडक़ंप

Must Read

घर में खुदाई के दौरान निकला सांप, मचा हडक़ंप

कोरबा। रिसदी बस्ती के एक घर में खुदाई के दौरान फावड़ा चलाते समय एक सांप निकला। सांप को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिक ने सांप मिलने की सूचना स्नेक कैचर को दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सांप को निकाला और सुरक्षित जंगल में छोड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मकान मालिक राजेश यादव ने बताया कि घर पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है जहां मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक खुदाई करते समय एक नाग सांप निकल गया जिसे देख सभी घबरा गए। मकान मालिक ने बताया कि सांप कभी बिल में घुस जाता तो कभी निकल कर बाहर आ जाता था। सांप को देख सब डरे-सहमे हुए थे। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि मौसम का मिजाज बदलने के कारण सांप निकालने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसे सीजन में सांप काफी खतरनाक रहते हैं। जिसके काटने से मौत भी हो जाती है। नाग सांप काफी खतरनाक था, जिस समय रहते रेस्क्यू किया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।इस दौरान शहर के साथ गावों में भी वन्य जीव जन्तु संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखने को मिला। दरअसल, सांप के रेस्क्यू के बाद एक महिला ने कहा ‘सांप दिखी ता झन मारिहा, जितेंद्र भैया ला फोन करिहा’ यह बतलाता हैं कि लोगों में जागरूकता आई है।

Loading

Latest News

प्रधानमंत्री के चरित्र पर घृणित पोस्ट साजिश का हिस्सा, फेसबुक सीईओ पर दंडात्मक कार्यवाही हो – नूतनसिंह

कोरबा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक में अनेक अज्ञात आईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरित्र पर लांछन...

More Articles Like This