Thursday, February 26, 2026

घर में घुसा मगरमच्छ, नाती को बचाने भिड़ गया वृद्ध

Must Read

घर में घुसा मगरमच्छ, नाती को बचाने भिड़ गया वृद्ध

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब गांव में कहीं से एक मगरमच्छ पहुंच गया । घर में सो रहे लोगों पर हमला करने लगा। इस दौरान अपने नाती को बचाने के चक्कर में हरिराम टोप्पो नामक व्यक्ति मगरमच्छी से भिड़ गया। जिससे वह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रेस्क्यु कर मगरमच्छ को कब्जे में लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि बिलासपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से मगरमच्छ गांव पहुंचा होगा।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This