Sunday, June 1, 2025

चंद्रयान-3 की कामयाबी पर कृष्णा ग्रुप ने मनाई खुशियॉं

Must Read

चंद्रयान-3 की कामयाबी पर कृष्णा ग्रुप ने मनाई खुशियॉं

कोरबा। बुधवार 23 अगस्त 2023 को सायं 06:04 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सकुशल उतरने पर पूरे देश में मानों खुशियॉं छा गई। लोगों ने अपने अपने तरीकों से अपनी इस खुशी को प्रदर्शित किया। लोगों ने सडक़ों पर आतिशबाजी करके तथा बैंड बाजों के धुन पर नाच कर अपनी खुशियॉं व्यक्त की।
इसी तारतम्य में कृष्णा ग्रुप के समस्त सदस्यों ने सायं 6:10 बजे कृष्णा हुण्डई में एकत्रित होकर इस खुशी में चार चांद लगा दिया। कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी, डायरेक्टर राजा मोदी, हार्दिक मोदी, चैतन्य मोदी, साहिल अग्रवाल की उपस्थिति में सभी ने अपने अपने हाथों में तिरंगा लहरा कर राष्ट्रगान एवं भक्ति गीत गाए। अशोक मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है एवं इस प्रकार से चांद की दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला हिन्दुस्तान विश्व का प्रथम देश है। उन्होंने इस कार्य हेतु हमारे देश के इसरो के वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री एवं समस्त देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासियों के लिए यह पल गौरान्वित करने वाला है। इतिहास में इस दिन को स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सभी को यह प्रयत्न करना चाहिये कि हम प्रत्येक दिन कम से कम कोई भी एक काम देश हित में करें। राजा मोदी ने भी इसकी बधाई देते हुए बताया कि यह पल अविस्मरणीय है। वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के असफल होने से उससे सीख लेकर चंद्रयान-3 को सफल बनाया, जो प्रेरणादायी है। कृष्णा ग्रुप के सभी सदस्यों ने भारत माता की जयकारा करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी एवं मुंह मीठा कराया गया।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न   दिनांक 27 मई 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की...

More Articles Like This