चचिया उपार्जन केंद्र में घुसा हाथी, 10 बोरी धान किया चट

Must Read

चचिया उपार्जन केंद्र में घुसा हाथी, 10 बोरी धान किया चट

कोरबा। हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं।धान खरीदी के इस मौसम में हाथियों का मंडियों और गांवों की ओर रुख करना किसानों और स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। ताजा घटना में एक हाथी ने चचिया धान मंडी में रात करीब 11 बजे दस्तक दी। इस दौरान हाथी ने मंडी में रखे धान के 10 बोरों को तहस-नहस कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना ने मंडी के कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैला दी। घटना के वक्त मंडी में मौजूद कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। यह पहली बार नहीं है जब हाथी ने धान मंडी में उत्पात मचाया हो। जब-जब धान खरीदी का सीजन शुरू होता है, हाथियों के मंडियों और खेतों में घुसने की घटनाएं आम हो जाती है। जिले में पिछले कुछ वर्षों से हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाथियों के झुंड अक्सर गांवों, खेतों और मंडियों में आकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेतों में लगी फसलें और मंडियों में रखा धान इन हाथियों का निवाला बनता है। इन घटनाओं से क्षेत्र के किसान आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल और धान मंडियों को हो रहे भारी नुकसान के बावजूद इस समस्या का कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This