Tuesday, February 17, 2026

चचिया बीट में हाथियों ने डाला डेरा, रौंदी फसल, ग्रामीणों में दहशत, अलर्ट कर रहा वन विभाग

Must Read

चचिया बीट में हाथियों ने डाला डेरा, रौंदी फसल, ग्रामीणों में दहशत, अलर्ट कर रहा वन विभाग

कोरबा। कटघोरा और कोरबा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों के विचरण के कारण फसल का नुकसान भी ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। सक्रिेय दल के अलावा एक और झुंड छाल से कुदमुरा रेंज में पहुंच चुका है, जो चचिया बीट में डेरा डाले हुए हैं।पड़ोसी जिला रायगढ़ के छाल रेंज से 21 हाथियों का झुंड कुदमुरा परिक्षेत्र में पहुंच गया है। शनिवार की रात अचानक पहुंचे हाथियों के दल ने रास्ते में कई किसानों की फसल रौंद दी है। फसल रौंदने के बाद यह दल चचिया बीट के जंगल के कक्ष क्रमांक 1138 में पहुंच गया। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने से वन अमला सतर्क हो गया है और हाथियों की निगरानी करने के साथ ही आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि क्षेत्र के जंगल में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं अत: वे जंगल से दूरी बनाए रखें। एक लोनर हाथी पहले से ही यहां मौजूद हैं। इन्हें मिलाकर कुदमुरा रेंज में सक्रिय हाथियों की संख्या 22 हो गई है।
बाक्स
ग्रामीणों में भडक़ने लगा है आक्रोश
कटघोरा वनमंडल में भी हाथी समस्या लगातार बनी हुई है। यहां के केंदई, ऐतमानगर व जटगा रेंज में चार दर्जन से अधिक हाथी अलग-अलग झुंडों में विचरणरत हैं और ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। आक्रोशित ग्रामीण वन कर्मचारियों को भला-बुरा सुनाने के साथ ही मारपीट पर भी उतारू हो जा रहे हैं जिससे वनकर्मी काफी परेशान हैं।
बाक्स
20 हाथी खुरूभांठा में मौजूद
बताया जा रहा है कि 20 हाथियों का दल खुरूभाठा में मौजूद है। जबकि 19 हाथी केंदई के लमना-चोड़धवा क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। लोनर का लोकेशन लालपुर में बता रहा है। वन अमला हाथियों की चौबीसों घंटे निगरानी में जुटा हुआ है। लगातार निगरानी की वजह से हाथियों के उत्पात में कुछ कमी आई है लेकिन बीच-बीच में निगरानी दल को चकमा देकर हाथी खेतों में पहुंचकर उत्पात मचा देते हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This