Wednesday, February 25, 2026

चना चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Must Read

चना चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा। गांव की सोसायटी से चना की चोरी करने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को 11 पैकेट चना के साथ पकड़ा गया है। कोरबी चौकी अंतर्गत निवासरत कमलेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि जय नारायण यादव शासकीय उचित मूल्य की दुकान में वितरण हेतु आए शासकीय चना को चोरी कर बेचने गया था। ग्राम पंचायत दम्हामुड़ा सरपंच शासकीय उचित मूल्य की दुकान में विक्रेता है। 29 जून को कटघोरा से 8 बोरी चना ट्रक से आया था। वर्षा होने के कारण ट्रक में चांवल भरा होने के भीगने का डर था। चालक ने कहा कि अपने बड़े भाई को आठ बोरा चना व 20 पैकेट खुला चना अपने घर के कमरे में रखवाकर ताला लगवा दिया था। 13 जुलाई को फोन पर बताया गया कि चना वाले कमरे का ताला टूटा हुआ है और 11 पैकेट चना गायब है मामले में पुलिस ने चोर जयनारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास चोरी का चना भी बरामद किया गया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This