Thursday, February 19, 2026

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, पति पर लगा आरोप, लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंका

Must Read

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, पति पर लगा आरोप, लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंका

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में ग्राम धौराभांठा अंतर्गत पति पर चरित्र शंका होने पर बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की वारदात को अंजाम देने के बाद कथित आरोपी पति ने साइकिल पर लाश को बांधकर भीमसेनिया जंगल में लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया।इस मामले में पुलिस ने कुछ तथ्य और ठोस सबूत मिलने पर कथित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वारदात 4 दिन पहले घटित हुई थी। जहां पति को पत्नी के चरित्र पर शंका थी। इस कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जा रहा हैं की 4 दिन पहले फिर से विवाद हुआ तो गुस्से में आकर पति ने पत्नी को डंडे से जमकर पीटा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसने हत्या के मामले में पकड़े जाने से बचने के लिए क्राइम सीरियल के आधार पर प्लानिंग की। वह रात के अंधेरे में साइकिल में लाश बांधकर गांव के पास भीमसेनिया जंगल के तालाब में पहुंचा, वहां पत्थर बांधकर लाश को फेंक दिया । तदुपरांत उसने पाली थाना पहुंचकर वहां पत्नी के रात में घर से लापता (गुमशुदा) होने की सूचना दी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पति से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। बार-बार बदलते बयान से पुलिस को उस पर संदेह गहरा गया और कड़ाई से पूछताछ की गई। तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से तालाब में सर्चिंग करवाते हुए लापता महिला की लाश बरामद की। जिसके बाद मामले में कथित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This