Wednesday, February 4, 2026

चलती स्कूटी के वाइजर से निकला सांप, बाल-बाल बची जान, सर्प मित्र जितेंद्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Must Read

चलती स्कूटी के वाइजर से निकला सांप, बाल-बाल बची जान, सर्प मित्र जितेंद्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा। नवरात्रि के अवसर पर सभी मंदिर और पूजा पंडालों में स्थापित मातारानी के दर्शन करने के साथ अपने परिवार व परिचित के साथ सैर सपाटे में निकल रहे हैं। अलग अलग क्षेत्रों में गरबा नृत्य करने जा रहे हैं। इसी बीच गेवरा घाट निवासी पुरोषत्तम मलिक अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने के पश्चात अपने घर की ओर पहुंचे ही थे कि डी डी एम रोड राम मंदिर के पास चलती स्कूटी के वाइजर से एक सांप निकल कर हथेली में चलता हुआ महसूस हुआ। जैसे ही हथेली पर ठंडा महसूस हुआ तुरंत उन्होंने हाथ पर ध्यान दिया तो देखा एक काले रंग का सांप हाथ में बैठ गया था। फिर क्या था पुरोषत्तम मलिक की सास अटक गई, तुरंत गाड़ी रोक कर झटके से हाथ को झटका। जिससे फिर सांप वाइजर में वापस घुस गया। जिसके बाद राम मंदिर के सामने स्कूटी में सांप घुसने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। इसकी जानकारी फौरन बाद रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई। जिस पर जितेंद्र सारथी ने किसी प्रकार की छेडख़ानी करने के लिए मना किया। साथ ही उस व्यक्ति को सर्पदंश तो नहीं हुआ इस विषय में पूछा। थोड़ी देर में डीडीएम रोड पहुंचने की बात कही। तब तक नजऱ रखने कहा। आखिकार थोड़ी देर बाद वहां पहुंच कर लोगों को गाड़ी से दूर किया फिर पेचकस और डिब्बा तैयार रखने को कहते हुए बड़ी सावधानी से धीरे धीरे वाइजर को निकालना चालू किया। फिर जो सामने मंजर था उसे देख कर लोगों ने कहा यह यह तो करैत हैं, जिसका काटा पानी नहीं मांगेगा। फिर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This