चलने लगी शीत लहर, बढ़ी ठंडक, पारे में चार डिग्री की गिरावट
कोरबा। जिले में कुछ दिनों से बदली छाई रही। शुक्रवार को मौसम साफ होने और ठंडी हवा चलने की वजह से न्यनूतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हवा चलने की वजह से एक दिन में न्यनूतम तापमान चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शुक्रवार को ठंडी हवाएं भी चली। ठंडी हवा ने लोगों परेशान को किया। ठंड से बचने के लिए लोग दिन में भी गरम कपड़े का सहारा लिया। मौसम विभाग ने देर रात न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया। दिन में धूप की वजह से अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड की वजह से शाम के कारोबार पर असर पड़ रहा है।मौसम ठंडक बढ़ने के साथ ही पिकनिक स्पॉट गुलजार होने लगे हैं। लोग सतरेंगा, झोराघाट, देवपहरी, परसाखोला सहित अन्य स्थानों पर परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक का लुत्फ उठा रहे हैं। शाम होते ही लोग घर पर ही दुबके रहे। ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लिया।
![]()

