Wednesday, February 11, 2026

चल रहा परीक्षाओं का दौर, तैयारी में खलल डाल रही शोर

Must Read

चल रहा परीक्षाओं का दौर, तैयारी में खलल डाल रही शोर
कोलाहल अधिनियम का नहीं हो रहा पालन

कोरबा। स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का दौर जारी है। परीक्षा की तैयारियों में कोई खलल न हो इसके लिए कोलाहल अधिनियम लागू है। इसके बाद भी देर रात तक कान फोडू आवाज का सिलसिला जारी है। प्रशासन के दावों की हवा परीक्षा के सीजन में नगर और जिले में निकल रही है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है।सीजी बोर्ड की परीक्षा मार्च से शुरू होनी है। विद्यार्थीयों की तैयारी से कोई मतलब नहीं रखने वाले लोग विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम के नाम पर ध्वनि प्रदूषण करने पर आमादा हैं। जानकारी होने पर भी पुलिस इस दिशा में गंभीर नहीं है। विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में सुबह से शाम और रात तक ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर के साथ-साथ डीजे पर गीत-संगीत बजाया जा रहा है। इसके पीछे अलग-अलग प्रयोजन बताए जा रहे हैं। ऐसी कोशिशों से खासतौर पर विद्यार्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं जिनकी या तो परीक्षाएं चल रही है या फिर आगामी दिनों में शुरू होना है। ऐसे में दोनों ही श्रेणी के छात्रों को तैयारी पर ध्यान देना पड़ रहा है। बताया गया कि ऊंची आवाज में संगीत बजने से न केवल कोलाहल अधिनियम की धज्जियां उड़ रही है, बल्कि पढ़ाई से भी ध्यान भंग हो रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक और धार्मिक स्थानों पर भी इस अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है जहां से लाउड स्पीकर के जरिए काफी दूर तक आने वाली आवाज विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ाने में लगी हुई है। शिकायत है कि संबंधित लोगों को इस बारे में निवेदन करने और चेतावनी देने पर भी कोई खास असर नहीं हो रहा है। बार-बार इस तरह की चीजें सामने आने से विद्यार्थी तंग आ चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षा के बारे में प्रशासन के अधिकारियों को पूरी जानकारी है इसके बाद भी उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले दीर्घकालिक आयोजनों के मामले में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के लिए अनुमति दी जा रही है, यह अपने आपमें समझ से परे है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This