चार मई को आईटी कालेज से कटघोरा भेजी जायेगी ईवीएम, गौरला-पेण्ड्रा के लिए 5 मई को कोरबा और कटघोरा से बस होंगी रवाना

Must Read

चार मई को आईटी कालेज से कटघोरा भेजी जायेगी ईवीएम, गौरला-पेण्ड्रा के लिए 5 मई को कोरबा और कटघोरा से बस होंगी रवाना

कोरबा। लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिले में मतदान कराने आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को 6 मई को सामग्री का वितरण किया जायेगा। चूंकि इस वर्ष कटघोरा तथा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण शासकीय मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से किया जायेगा। इसके मद्देनजर 4 मई को आईटी कालेज स्थित स्ट्रांग रूम से कटघोरा के मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। इसके पश्चात 6 मई को मशीनों का वितरण मतदान केन्दों के लिये किया जायेगा। मतदान संपन्न होने के उपरांत 7 मई को मतदान समाग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम रखी जायेगी और 8 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन को आईटी कालेज स्थित स्ट्रांग में रखी जायेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी के साथ संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए कहा गया है। कोरबा जिले से अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल के रूप में गौरेला-पेण्ड्रा (मरवाही विधानसभा) क्षेत्र में लगाई गई है। उक्त मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को गौरेला-पेण्ड्रा ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था की गई है। एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा ने बताया कि विकासखण्ड कोरबा और करतला क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु बस पीजी कॉलेज कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा, कटघोरा तथा पाली क्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बस तहसील कार्यालय कटघोरा से रवाना होगी। सभी बसें 5 मई को दोपहर 12 बजे मतदान दल को लेकर गौरेला-पेण्ड्रा के लिए रवाना होगी। बस में जाने वाले सभी मतदान दल की उपस्थिति हेतु अटेंडेंस ली जाएगी। कुल 846 कर्मचारियों हेतु 19 बसों की व्यवस्था की गई है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This