Wednesday, February 25, 2026

चार सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों ने खोला मोर्चा, आंदोलन हुआ तेज, मोदी की गारंटी पूरा करने की मांग

Must Read

चार सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिनों ने खोला मोर्चा, आंदोलन हुआ तेज, मोदी की गारंटी पूरा करने की मांग

कोरबा। स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम करने वाली मितानिनों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को घंटाघर ओपन थिएटर में मितानिन संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया।
मितानिनों का कहना है कि उनकी चार सूत्रीय मांगे हैं। जिनके लिए वह आंदोलन कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी के रूप में उनसे दो वादा किया गया था वो सरकार बनने के सालभर बाद भी पूरा नहीं हुआ। इस वजह से उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। मितानिनों ने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन करने घंटाघर पहुंची मितानिनों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं का क्रियान्वयन उनके माध्यम से ही धरातल पर होता है। इसके बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम 22 वर्षों से संचालित है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने काम किया, लेकिन उसके बदले उन्हें किसी भी तरह का लाभ नहीं दिया गया। मितानिनों ने कहा कि मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि हमारे चार मांगों को पूरा किया जाए। जिसमें हमारे मेहनताना में 50 प्रतिशत की वृद्धि किया जाना प्रमुख है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गाइड लाइन के तहत ही हमसे काम लिया जाए। चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की मितानिन आंदोलन कर रही है। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि मितानिनों ने धरना प्रदर्शन कर हड़ताल किया है। इनकी चार सूत्रीय मांग है। जिसके संबंध में ज्ञापन दिया है। मितानिनों से ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। शासन से जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे मितानिनों को बता दिया जाएगा।।उन्होंने उनकी चार सूत्रीय मांगों के बारे में भी बताया।
बॉक्स
यह है मागें
0 ठेका प्रथा बंद हो
0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम लिया जाए
0 मेहनताना में 50 प्रतिशत की वृद्धि
0 मुख्यमंत्री मितानिन कल्याण कोष की स्थापना

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This